जेटली के बांग्लादेश दौरे में आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री अरुण जेटली के मंगलवार से शुरू हो रहे ढाका के आधिकारिक दौरे के दौरान भारत व बांग्लादेश के बीच प्रमुख आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, जेटली मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर ढाका पहुंचेंगे।

जेटली की यात्रा के दौरान प्रमुख आर्थिक समझौतों जैसे यूएस डॉलर क्रेडिट लाइन समझौते व निवेश की सुरक्षा व द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के संयुक्त व्याख्यात्मक नोट्स पर भी हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

मंत्रालय ने सोमवार को जारी किए गए बयान में कहा, भारतीय वित्त मंत्री अपने दौरे में फेडरेशन ऑफ बांग्लादेश चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफबीसीसीआई) व फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के बीच मंगलवार दोपहर बाद होने वाली व्यापारिक बैठक में उद्घाटन भाषण देंगे।

इसके अलावा जेटली अपने समकक्ष अबुल माल ए. मुहिथ के साथ बुधवार को एक द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे।

बयान में कहा गया, “भारतीय वित्त मंत्री के यात्रा के दौरान गर्वमेंट ऑफ द पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश व भारतीय आयात-निर्यात बैंक के बीच डॉलर क्रेडिट लाइन समझौता होने की उम्मीद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493