मेड्रिड, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल लीग में एफसी बार्सिलोना और लास पाल्मास के बीच हुए मैच के मुख्य रेफरी ने कहा कि बार्सिलोना के अध्यक्ष ने ही फैसला किया था कि यह मैच बिना दर्शकों के होगा।
मेड्रिड, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल लीग में एफसी बार्सिलोना और लास पाल्मास के बीच हुए मैच के मुख्य रेफरी ने कहा कि बार्सिलोना के अध्यक्ष ने ही फैसला किया था कि यह मैच बिना दर्शकों के होगा।
रेफरी ने बताया कि उन्होंने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रविवार को इस मैच के होने पर संशय था क्योंकि पूर्वोत्तर स्पेन के कैटेलोनिया क्षेत्र में स्वतंत्रता के लिए हुए जनमत संग्रह को स्पेन की सर्वोच्च संवैधानिक अदालत द्वारा गैर कानूनी करार दिए जाने के कारण तनाव था।
रेफरी जोस लुइस मुनेरा मोंटेरो ने कहा कि बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारिया बाटोमेयु ने उनसे और अन्य अधिकारियों से कहा था कि उन्होंने इस मैच में दर्शकों को न आने देने का फैसला किया है।
मोंटेरो ने मैच के बाद बताया कि 71वें मिनट के दौरान कुछ लोग स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। इस मैच को बार्सिलोना ने 3-0 से जीता था।
रेफरी का यह बयान बटरेमेन के उस बयान को गलत साबित करता है जिसमें उन्होंने कहा था कि दर्शकों को स्टेडियम में न आने का फैसला सुरक्षा कारणों से नहीं बल्कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि वह उन लोगों के प्रति अपना समर्थन जताना चाहते हैं जो अभिव्यक्ति की आजादी से जूझ रहे हैं।
कैटेलान के क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार को प्रतिबंधित जनमत संग्रह को अस्तित्व में आने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों बल प्रयोग की वजह से 761 लोग चोटिल हो गए।
dharmpath.com dharmpath