राजनीतिक थ्रिलर के साथ तमिल फिल्मों में पदार्पण कर रहे विष्णु

चेन्नई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘धी’ और ‘राउडी’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता विष्णु मांचू आगामी द्विभाषी राजनीतिक थ्रिलर ‘कुराल 388’ के साथ तमिल फिल्म-उद्योग में कदम रखने जा रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग तेलुगू में भी होगी।

निर्देशक जी.एस. कार्तिक ने आईएएनएस को बताया, “सार्वभौमिक कहानी सभी भाषाओं के दर्शकों को आकर्षित करेगी। हालांकि, हमने द्विभाषी फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। विष्णु तमिल से बिल्कुल अनजान नहीं है। जब मैंने द्विभाषी फिल्म बनाने का सुझाव दिया तो वह मुझसे भी ज्यादा उत्साहित थे।”

फिल्म के बारे में कार्तिक ने कहा, “हम इस बात पर प्रकाश डालना चाहते हैं कि मतदाता लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है। दुर्भाग्य से उसे शायद ही कभी यथोचित सम्मान मिलता है। यह कहानी का मूल भाव है।”

उन्होंने कहा, “तेलुगू में हमने इसे ‘वोटर’ शीर्षक दिया है। हमें लगता है कि ‘कुराल 388’ एक सशक्त तमिल शीर्षक होगा। हम जल्द इसकी शूटिंग की योजना बना रहे हैं।”

सुरभि फिल्म की नायिका होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493