..जब एंड्र्यू ने मशरूम के जरिए खुद को तलाशा

लंदन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता एंर्डयू गारफील्ड ने खुद की सच्चाई जानने, स्वयं को तलाश करने व गहराई में जाने के लिए एक नशीले मशरूम का सेवन किया।

वेबसाइट ‘फीमलेफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके ‘ के मुताबिक, फिल्म ‘हैकसॉ रिज’ के अभिनेता गहराई में जाना चाहते थे और मानवीय बुराइयों से परे होने की सच्चाई को महसूस करना चाहते थे।

उन्होंने कहा, “यह गहराई में जाने के बारे में, अतीत में जाने के बारे में था, जो पहला लेयर है। जो हर तरह से शानदार था। दूसरा लेयर मानव कमियों जलन, आतंक, डर, पागलपन, खुद को नापसंद करना जैसी बातों को समझने के बारे में था। ”

उन्होंने कहा कि तीसरा लेयर खुद की सच्चाई से वाकिफ होने के बारे में था और उन्हें इसे जानने में दिलचस्पी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493