ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग सिस्टम ‘पिकल’ लांच

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधान मुहैया कराने वाली टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग सर्विसेज कंपनी ‘यिटसोल’ के नए प्लेटफॉर्म निबलमैट्रिक्स ने ऑनलाइन भोजन ऑर्डर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग सिस्टम ‘पिकल’ पेश किया है। यह सिस्टम ग्राहकों को तुरंत खाना ऑनलाइन ऑर्डर करने में बेहतर अनुभव मुहैया कराता है।

सिस्टम की उद्घाटन के मौके पर ‘यिटसोल टेक्नोलॉजी’ के सीईओ श्रीराम पूनमराजू ने कहा, “हम अपने निबलमैट्रिक्स प्लेटफॉर्म पर एक नया सिस्टम लॉन्च करते हुए बेहद रोमांचित हैं। हाल ही के वर्षो में फूड इंडस्ट्री के लिए ऑनलाइन ऑर्डर महत्वपूर्ण हो गया है। टिफिन सर्विस फूड जॉइंट्स और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स पर टेस्कटॉप और मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर आम बात हो गई है। डाइन इन ट्रैफिक के मुकाबले डिजिटल ऑर्डरिंग 300 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “पिकल के रूप में तैयार यह सिस्टम यह सिस्टम ग्राहकों को तुरंत खाना ऑनलाइन ऑर्डर करने में स्वाभाविक परस्पर संवादात्मक अनुभव मुहैया कराता है, जिसमें ऑर्डर का स्वरूप बहुत ही स्पष्ट रहता है और भुगतान करने का तरीका भी आसान है। हम भारतीय खाद्य और पेय बाजार को सक्षम बनाने और सुधारने को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय उत्पाद बनाते हैं।”

यिटसोल की अनुषांगी कंपनी निबलमैट्रिक्स की स्थापना छोटे और मझोले रेस्टोरेंट्स की मदद करने के मकसद से वर्ष 2014 में की गई थी। रेस्टोरेंट्स को डिजिटल क्रांति का फायदा उठाने और उनको मोबाइल और इंटरनेट पर फूड ऑर्डरिंग पोर्टल मुहैया कराना इसका मुख्य उद्देश्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493