मोदी ‘निर्वाचित आतंकवादी’ : पाकिस्तानी विदेश मंत्री

इस्लामाबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘निर्वाचित आतंकवादी’ कहा है।

आसिफ ने यह टिप्पणी भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के उस बयान की प्रतिक्रिया में की, जिसमें सुषमा ने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने और उसका निर्यात करने का आरोप लगाया था।

‘जियो न्यूज’ के ‘कैपिटल टॉक’ कार्यक्रम में एक साक्षात्कार के दौरान आसिफ ने कहा कि सुषमा स्वराज को पाकिस्तान पर आतंकवाद को निर्यात करने का आरोप नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ‘वह देश (भारत) खुद एक आतंकवादी चला रहा है।’

आसिफ ने कहा, “सुषमा स्वराज ने हम पर (पाकिस्तान पर) आतंकवाद को निर्यात करने का आरोप लगाया है, (हालांकि) एक आतंकवादी (भारत में) देश का प्रधानमंत्री है।”

आसिफ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आतंकवादी संगठन करार देते हुए कहा, “गुजरात में मारे गए मुसलमानों की हत्या का खून मोदी के हाथों में लगा है।”

सितम्बर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान की तबाही, मौत और अमानवीयता के दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक के रूप में निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि इस्लामाबाद केवल हमारे साथ लड़ने में लगा है और उसने शांति और वार्ता को खारिज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493