कान्ये का बचपन का घर खस्ताहाल अवस्था में

शिकागो, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट का शिकागो में स्थित बचपन का घर परित्यक्त व खस्ताहाल अवस्था में पड़ा हुआ है। इसे एक साल पहले उनकी परोपकारी संस्था ने उनकी दिवंगत मां के याद में बच्चों के लिए एक सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए खरीदा था।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, दक्षिण शिकागो स्थित वेस्ट का घर अब कूड़े-कचरे से भरा पड़ा है।

वेस्ट ने अपनी मां डोंडा वेस्ट के साथ अपना बचपन यहां बिताया था, जिनका (डोंडा) 2007 में निधन हो गया।

अब यह घर खस्ताहाल नजर आ रहा है।

पिछले साल कान्ये के आश्रित राइमफेस्ट ने यह घर खरीदा था और इसे ‘कम्युनिटी आर्ट इन्क्यूबेटर’ में बदलने की योजना बनाई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493