लॉस एंजेलिस, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रसल क्रो ने टी बैग्स की अपनी रेंज पेश की है, जिसे उन्होंने सबसे पहले अपने प्रशंसकों के बीच बांटा।
‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 53 वर्षीय अभिनेता ने अपने बैंड ‘इंडोर गार्डेन पार्टी’ के साथ एक टूर के दौरान अपने प्रसंशकों को मुफ्त में क्रो टी बैग्स के डिब्बे बांटे।
एक सूत्र ने बताया, “वह अपने नए उद्यम को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके टी बैग्स काफी पसंद किए जा रहे हैं।”
क्रो का यह उत्पाद जल्द ही ब्रिकी के लिए बाजार में आ जाएगा। उनके प्रशंसकों ने हालांकि पहले ही इस पर अपनी स्वीकृति जता दी है।
सूत्र के अनुसार, “हम आश्वस्त हैं कि यह उत्पाद जल्द ही सुपरमार्केट्स में आ जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath