टी-20 सीरीज से बाहर हुए स्मिथ, वार्नर करेंगे कप्तानी

रांची, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ कंधे में चोट के कारण भारत के साथ जारी टी-20 सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। डेविड वार्नर उनकी जगह टीम की कमान सम्भालेंगे।

दोनों टीमों के बीच पांचों की सीरीज खेली गई थी, जिसे भारत ने 4-1 से जीता था। इसके बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है और इसका पहला मैच शनिवार को ही होना है।

हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को स्मिथ के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बयान के मुताबिक स्मिथ के दाएं कंधे का यहां एमआरआई स्कैन किया गया, जिसमें पता चला कि उनकी चोट गम्भीर है और उन्हें स्वदेश लौटना होगा।

शुक्रवार को आयोजित अभ्यास सत्र में स्मिथ हिस्सा नहीं ले सके थे।

नागपुर में आयोजित पांचवें वनडे मुकाबले में फील्डिंग के दौरान दाएं कंधे के बल गिर गए थे। इसके बाद उनका कंधा सूज गया था और उन्हें गेंद थ्रो करने में दिक्कत आ रही थी।

स्मिथ का बाहर होना आस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका है। हालांकि स्मिथ ने बीते साल भारत में आयोजित टी-20 विश्व कप के बाद से अपनी टीम के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493