चोट के कारण 6 महीने के लिए बाहर हुए गागो

ब्यूनस आयर्स, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर फर्नाडो गागो अपने दाहिने घुटने में लगी चोट के कारण अगले 6 महीनों तक फुटबाल से दूर रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को पेरू के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर के मैच के दौरान दुसरे हाफ बेनेगा की जगह आने के दो मिनट बाद ही 31 वर्षीय गागो चोटिल हो गए। यह मैच 0-0 पर समाप्त हुआ।

टीम के चिकित्सकों ने शुक्रवार उनके चोटिल होने की पुष्टि की और कहा कि अगले हफ्ते उनकी सर्जरी की जाएगी।

अर्जेटीना के कोच जॉर्ज संपाओली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “गागो के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है। यह दर्दनाक है। वह हमारे लिए एक मूल्यवान खिलाड़ी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493