सुजुका (जापान), 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने शनिवार को एफ-1 जापान ग्रां प्री में पोल पोजीशन हासिल कर ली है।
मर्सिडीज के हेमिल्टन ने क्वालीफांग रेस में 1 मिनट 27. 319 सेकेंड का समय निकालते हुए नया रिकार्ड बनाया और पहला स्थान हासिल किया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हेमिल्टन ने इस सीजन में 10वीं बार पोल पोजीशन पर कब्जा जमाया है। वहीं उनकी सुजुका में यह पहली पोल पोजीशन है।
हेमिल्टन ने कहा, “यहां पोल पोजीशन हासिल करने में मुझे 10 साल लग गए, अंतत मुझे यह मिल ही गई। अगर आपको पहली बार नहीं मिले तो आपको और मेहनत करनी चाहिए। मैं जानता था कि यह एक दिन ऐसा जरूर होगा।”
हेमिल्टन की यह कुल 71वीं पोल पोजीशन है। उन्होंने इस पाने के लिए वालटेरी बोटास और जर्मनी के सेबास्टियन वीटल को पीछे छोड़ा।
हेमिल्टन ने कहा कि वह इसके बाद बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, “यह शानदार दिन रहा। सभी लैप शानदार थीं।”
dharmpath.com dharmpath