स्वाइप का एलीट प्रो स्मार्टफोन 6999 रुपये में

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता स्वाइप टेक्नॉलजीज ने अपनी एलीट सीरिज का विस्तार करते हुए शनिवार को 4जी सक्षम ‘एलीट प्रो’ स्मार्टफोन लांच किया, जिसमें पांच इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले है और इसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।

‘एलीट प्रो’ में 1.4 गीगाहट्र्ज का क्वैड-कोर प्रोसेसर है। इसमें तीन जीबी रैम और 32 जीबी रोम है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्नैपडील पर आठ अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

स्वाइप टेक्नॉलजीज के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीपाल गांधी ने एक बयान में कहा, “‘स्वाइप एलीट प्रो’ में ऐसी कई विशेषताएं हैं, जो पैसे के सही मूल्य पर सच्ची गुणवत्ता देने के हमारे वादे पर आधारित हैं।”

यह स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर युक्त है तथा इसमें 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा आठ मेगापिक्सल का अगला कैमरा है।

यह डिवाइस एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है तथा इसमें 2,500 एमएएच की बैटरी लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493