मेक्सिको सिटी, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। सैन लुइस पोटोसी में कोनकाकैफ विश्व कप क्वालीफायर के मैच में हिरेजिंग लोजानो, जेवियर ‘चिचारिटो’ हर्नांडेज और हेक्टर हेरेरा के गोलों की मदद से मेक्सिको ने एक रोमांचक मैच में त्रिनिदाद और टोबैगो 3-1 से हराया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को मेजबान टीम मैच में 77 वे मिनट तक गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई लेकिन उसके उन्होंन तीन गोल दागकर मैच में 3-1 से जीत दर्ज की।
मेक्सिको की राष्ट्रीय टीम 21 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रही। वह दूसरे स्थान पर रहने वाली कोस्टा रिका से 6 अंक और तीसरे स्थान पर काबिज अमेरिका से 9 अंक आगे रहे।
हालांकि, मेक्सिको ने उम्मीद के मुताबिक मैच में जीत दर्ज की लेकिन उनके कोलम्बियाई कोच जुआन कार्लोस अपने से कमजोर त्रिनिदाद और टोबैगो की टीम के खिलाफ मैच में देर तक गोल ना मार पाने के कारण चिंतित जरूर होंगे। मैच में त्रिनिदाद और टोबैगो ने मेजबान टीम के खिलाफ 66 वे मिनट में विंचेस्टर के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली थी।
मेजबान टीम मैच में गोल मारने के लिए संघर्ष करती दिखी लेकिन आखिरकार सब्स्टिटूट लोजानो ने 77 वे मिनट में गोल मारकार टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 88 वे मिनट में चिचारिटो और अतिरिक्त समय में हरेरा ने गोल कर मेक्सिको को 3-1 से जीत दिला दी।
अंतिम दौर के मैच मंगलवार को होंगे, जिसके बाद प्लेऑफ खेलने के लिए मेक्सिको की टीम होंडुरास और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की टीम अमेरिका का दौरा करेगी।
dharmpath.com dharmpath