रूस के बाजार में आग लगी, 3,0000 लोगों को बचाया गया

मॉस्को, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के मॉस्को के शॉपिंग सेंटर में आग लगने के बाद 3,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह आग मॉस्को के सिंडिका बाजार के तहखाने में दोपहर के समय लगी और फिर इमारत की छत तक फैल गई।

रूस के आपातकाल विभाग के मुताबिक, छत 1,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

इस शॉपिंग सेंटर के पार्किं ग में खड़ी कई कारों में विस्फोट हो गया। आग में दो लोग घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493