परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं मेल बी

लंदन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका मेल बी ने अपने तलाक को लेकर चल रही लड़ाई से ब्रेक लिया है और एक शानदार याट पर अपनी मां और बेटियों के साथ छुट्टियां मना रही हैं।

लंदन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका मेल बी ने अपने तलाक को लेकर चल रही लड़ाई से ब्रेक लिया है और एक शानदार याट पर अपनी मां और बेटियों के साथ छुट्टियां मना रही हैं।

संगीत समूह स्पाइस गर्ल्स की पूर्व सदस्य 10 साल तक साथ रहे पति स्टीफन बेलफोंटे से अपने अलगाव को लेकर चर्चा में हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, मेल बी ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए अपनी मां एंड्रिया और बेटियों एंजेल (10) और छह वर्षीय मैडिसन और फीनिक्स (18) के साथ अपनी छुट्टियों की तस्वीर साझा कीं।

उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा “अब तक की सबसे शानदार छुट्टियां।” तस्वीर में उनकी बेटी उन्हें गले लगाए नजर आ रही है।

बूमरैंग के एक वीडियो क्लिप में मेल, उनकी मां और बेटियां धूप में खूब मौज-मस्ती करती नजर आ रही हैं।

मेल बी ने कहा, “पिछले 10 सालों में मैंने परिवार के साथ छुट्टियां नहीं मनाईं। यह वास्तव में सपना सच होने जैसा है, तीन दिन के लिए प्यार और रोमांच से भरे स्वर्ग में।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493