इस वर्ष के अंतिम गीत की रिलीज की तैयारी में दर्शन

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायन आधारित रियलिटी टीवी शो ‘इंडियज रॉ स्टार’ में भाग ले रहे गायक-संगीतकार-अभिनेता दर्शन रावल प्रशंसकों की मांग पर वर्ष 2017 का अपना अंतिम गीत जारी करने की तैयार में हैं।

उनके प्रशंसक कोई गीत जारी करने के लिए उन्हें काफी समय से पत्र लिख रहे हैं।

गीत के बारे में ज्यादा कुछ बताए बगैर दर्शन ने एक बयान में कहा, “वर्ष 2017 अभी खत्म नहीं हुआ है।”

उनके दो गीत ‘ये बारिश’ और ‘नयन ने बंद रखिने’ को यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चुका है। ये गीत इस वर्ष के प्रारंभ में जारी हुए थे।

अपने करियर में संघर्ष के बारे में दर्शन ने आईएएनएस से कहा, “मेरी यात्रा निश्चित रूप से आसान नहीं थी। जब रियलिटी शो (‘इंडिया का रॉ स्टार’) समाप्त हुआ, तब संघर्ष शुरू हुआ। मुझे कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिर एक दिन मैंने हिमेश रेशमिया सर को फोन किया और उन्होंने मुझे अपने स्टूडियो में बुलाया और फिर काम करना शुरू कर दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493