मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा के हिंदी फिल्म उद्योग में कदम रखने को लेकर शुभकामनाएं दी हैं।
आयुष शर्मा सलमान खान के प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म से फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
सलमान ने ट्वीट किया, “आयुष शर्मा बधाई। अब बहुत मेहनत और लगन से काम करने का है। भगवान तुम पर कृपा बनाए रखें।”
हालांकि, अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। फिल्म को अभिराज मीनावाला निर्देशित करेंगे।
यह एक प्रेम कहानी होगी, जो गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म के बारे में अन्य बातों का पता नहीं चल पाया है।
अर्पिता और आयुष की शादी 2014 में हुई थी। दोनों का एक बेटा आहिल है, जो 2016 में पैदा हुआ था।
dharmpath.com dharmpath