नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्मिणी सहाय ने आगामी फिल्म ‘फिरकी’ के सेट पर लंदन में अपना पहला करवाचौथ मनाया।
नील ने सोमवार को ट्वीट कर रुक्मिणी के हाथों में मेहंदी लगाते हुए तस्वीर साझा की।
उन्होंने लिखा, “लंदन में ‘फिरकी’ के सेट पर पहला करवाचौथ। यही वजह है कि मैंने रुक्मिणी के हाथों में मेहंदी लगाई।”
नील ने नौ फरवरी को उदयपुर में हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी की थी।
dharmpath.com dharmpath