मिस्र ने 28 वर्षो में पहली बार विश्व कप में जगह बनाई (लीड-1)

काहिरा, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। लिवरपूल के फारवर्ड मोहम्मद सलाह के दो गालों की बदौलत मिस्र ने कांगों पर 2-1 की जीत दर्ज कर 28 वर्षो में पहली बार फीफा विश्व कप में अपनी जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ग्रुप-ई में शनिवार को घाना और युगांडा के बीच मैच 0-0 पर समाप्त होने के कारण मिस्र को विश्व कप में जगह बनाने के लिए रविवार को होने वाले मैच में जीत दर्ज करने की आवश्यकता थी।

कांगों के खिलाफ मैच के 63वें मिनट में सलाह ने बॉक्स में कांगों की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाते हुए पहला गोल किया।

मिस्र का विश्व कप खेलने के सपने को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मैंच के 88वें मिनट में अर्नोल्ड बुका मऊटोउ ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

हालांकि, इसके बाद इंजुरी टाइम (90+5) में सलाह ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर मिस्र को विश्व कप में प्रवेश दिला दिया।

मिस्र इससे पहले 1990 में आखिरी बार विश्व कप खेला था।

मिस्र अगले साल होने वाले विश्व कप में प्रवेश करने वाला दूसरा अफ्रीकी देश है। नाइजीरिया इससे पहले विश्व कप के लिए क्वालीफाइ कर चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493