टेबल टेनिस : पोलैंड ओपन में सौम्यजीत-हरमीत ने जीता रजत

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेबल टेनिस में भारत की शीर्ष युगल जोड़ी- सौम्यजीत घोष और हरमीत देसाई ने रविवार देर रात पोलैंड में 2017 आईटीटीएफ चैलेंज पोलिश ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

पांचवीं वरियता प्राप्त सौम्यजीत और हरमीत की जोड़ी ने चेक गणराज्य के टॉमस कोनेक्नी और टॉमस पोलान्स्की को क्वार्टर फाइनल में 3-2 और सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जर्मनी के बेनिडिक डूडा और स्टीफन मेंगल की जोड़ी को 3-1 से हराया।

फाइनल में उनका मुकाबला हांगकांग की क्वान कित हो और पाक नाम एनजी की जोड़ी से हुआ। मैच में भारतीय जोड़ी की शुरूआत दमदार रही और उन्होंने पहला गेम को 12-10 से जीत लिया। लेकिन वह अपने फॉर्म को बरकार नहीं रख सके और अगले तीन गेम 6-11, 8-11, 9-11 से गंवा बैठे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493