पोलैंड ने विश्व कप में किया प्रवेश, डेनमार्क और नार्दर्न आयरलैंड खेलेंगे प्लेऑफ

मेड्रिड, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। पोलैंड ने अपने अंतिम क्वालीफाइंग मैच में जीत दर्ज करते हुए 2018 में रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। वह यूरोप के ग्रुप-ई में प्रथम स्थान पर रहा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, डेनमार्क और नार्दर्न आयरलैंड अपने मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाए और अपने ग्रुप में दूसरे पायदान पर रहे। वह विश्व कप में यूरोपीय टीमों के लिए बचे चार स्थानों के लिए अगले महीने हाने वाले प्लेऑफ में हिस्सा लेंगे।

स्लोवाकिया, रविवार को अपना मैच जीतकर ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही लेकिन वह ग्रुप स्तर के समाप्ति के बाद ही, यह जान पाएंगे कि वह प्लेऑफ में खेलेंगे या नहीं।

पोलैंड ने मोंटेनेग्रो के खिलाफ मैच के पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त बना ली जिसके बाद दूसरे हाफ में 78वें और 83 वे मिनट में मोंटेनेग्रो ने गोल कर मैच में वापसी की।

ऐसा लग रहा था की मैच ड्रॉ पर समाप्त होगा लेकिन रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने 85वें मिनट में गोल कर पोलैंड को 3-2 की बढ़त दिलाई जिसके 87वें मिनट में स्टोजकोविच के आत्मघाती गोल ने मोंटेनेग्रो के मैच वापसी की सारी उम्मीदें खत्म कर दीं।

एक अन्य मैच में मेजबान डेनमार्क ने रोमानिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

गत विजेता जर्मनी ग्रुप-सी में शीर्ष पर रही। जर्मनी ने रविवार को अजरबैजान के ऊपर 5-0 की दमदार जीत दर्ज की।

चौथे स्थान पर काबिज नॉर्वे के खिलाफ 1-0 से हारने के बाद भी नार्दर्न आयरलैंड दूसरे पायदान पर रही।

पिछले सप्ताह ग्रुप-एफ में पहले पायदान पर रही इंग्लैंड ने एक करीबी मुकाबले में लिथुआनिया को 1-0 से हराया। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र गोल हैरी केन ने किया। स्लोवाकिया, माल्टा को 3-0 से हराकर ग्रुप में दूसरे पायदान पर रही।

स्कॉटलैंड ने दूसरे पायदान पर पहुंचने का शानदार मौका गवाते हुए रविवार को स्लोवेनिया से 2-2 से ड्रॉ खेला।

अंतिम मैच में अगर वेल्स और क्रोएशिया जीत दर्ज नहीं कर पाती, तो स्लोवाकिया प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित कर लेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493