रप बने शिकागो मैराथन जीतने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी

शिकागो, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। गैलेन रप 2002 के बाद से शिकागो मैराथन की पुरुष श्रेणी में जीत दर्ज करने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि इथोपिया की तिरुनेष दिबाबा महिलाओं की श्रेणी में प्रथम स्थान पर रही।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ओरेगन मूल के 31 वर्षीय खिलाड़ी ने रविवार को इस रेस को 2 घंटे 9 मिनट और 20 सेकेंड में पूरा किया। वह गत विजेता केन्या के एबेल किरि से 28 सेकेंड आगे रहे।

इससे पहले शिकागो मैराथन को जीतने वाले अमेरिकी खिलाड़ी खालिद खन्नौची थे जिन्होंने 15 साल पहले 2002 में इस ट्राफी को अपने नाम किया था।

रप ने इस जीत के बाद कहा, “यह जीत अविश्वसनीय रही। आप ऐसी रेस जीतने के लिए पूरे साल दिन-रात कड़ा अभ्यास करते हैं। ऐसे शहर में रेस जीतना जो मेरे लिए विशेष है ये और भी शानदार है। मैं रेस जीतने की भावना को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।”

2008 ओलंपिक की विजेता दिबाबा ने महिलाओं की रेस में दो घंटे 18 मिनट 31 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस वर्ष हुए शिकागो मैराथन के 40वें संस्करण में अबतक सबसे ज्यादा 44,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493