अमिताभ ने भंसाली के असाधारण दृष्टिकोण को सराहा

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के ट्रेलर से बेहद प्रभावित हैं और उन्होंने इसके लिए भंसाली के असाधारण दृष्टिकोण की सराहना की है।

अमिताभ ने ट्वीट किया, “वह किस प्रकार यह कर लेते हैं। संजय लीला भंसाली, ‘पद्मावती’ और ट्रेलर। असाधारण ²ष्टिकोण का उपहार।”

फिल्म के ट्रेलर में खूबसूरत दृश्य, बारीक कारीगरी से सजे परिधान, खूबसूरत आभूषण और ऐसी भव्यता को दिखाया गया है, जो फिल्म प्रेमियों को ‘पद्मावती’ की ओर आकर्षित करेगा।

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के अभिनय से सजी फिल्म राजपूतों की वीरता की कहानी है।

फिल्म उद्योग भव्य सिनेमा दिखाने के लिए भंसाली के दृष्टिकोण की प्रशंसा करता रहा है।

‘पद्मावती’ एक दिसंबर को रिलीज होगी। यह तीसरी बार है, जब दीपिका और रणवीर भंसाली के साथ नजर आएंगे। इससे पहले वे ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493