‘स्पॉटलाइट 2’ में रफ-एंड-टफ अंदाज में दिखे करण

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। विक्रम भट्ट की वेब श्रृंखला ‘स्पॉटलाइट 2’ में रॉकस्टार की भूमिका में नजर आ रहे अभिनेता करण वी ग्रोवर रफ-एंड-टफ अवतार में नजर आए। वह मंच पर गिटार लिए खड़े हैं।

वेब श्रृंखला में उनके लंबे बाल और चेहरे पर दाढ़ी है। इसमें वह प्रतिभाशाली और सफल संगीतकार हैं।

करण ने कहा, “‘स्पॉटलाइट 2’ में मेरी भूमिका युवा संगीकार की है, जो उज्जवल है और सफलता और विफलता के दोनों पहलू को देखता है। यह करियर की ऊंचाई से नीचे आने की दिलचस्प कहानी है।”

उन्होंने कहा, “मेरी भूमिका काफी जोरदार है, इसलिए मैं इसकी तैयारी का आनंद ले रहा हूं। इस शो के साथ बहुत कुछ पहला है। मेरा पहला डिजिटल शो, पहला संगीत, संगीतकार के रूप में मेरी पहली भूमिका, इसलिए इसे लेकर उत्साहित हूं।”

भट्ट ने कहा, “पहली संगीत डिजिटल श्रृंखला होने के चलते, मैं इस परियोजना के लिए उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि ‘स्पॉटलाइट 2’ का पहला भाग सफल होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493