सही ढंग से दौड़ना जरूरी है : टाइगर

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिट बॉडी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि सही ढंग से दौड़ना बेहद जरूरी है और इसके लिए अच्छे जूते होना जरूरी है, अन्यथा इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

अभिनेता ने आईएएनएस से कहा, “सही ढंग से दौड़ना बहुत जरूरी है। मेरा मतलब सही ढंग से दौड़ना इसलिए जरूरी है क्योंकि जो व्यक्ति सही ढंग से नहीं दौड़ता और सख्त सतह पर दौड़ता है, उसके लिए यह नुकसानदेह भी हो सकता है। इसके लिए अच्छे जूते होना जरूरी है।”

उन्होंने कहा कि जब दौड़ की बात आती है तो सहजता जरूरी है, विशेष रूप से लंबी दूरी के धावकों और लंबी अवधि तक दौड़ने वालों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

टाइगर अमेरिकी स्पोर्ट्स लाइफस्टाइल ब्रांड – ‘स्केचर्स प्रफरेमेंस’ की प्रचलित रेंज ‘गोरन’ के नवीनतम संस्करण ‘गोरन 5’ के लॉन्च के मौके पर मौजूद थे।

उत्पाद के लाभों को उजागर करने के लिए, टाइगर ने ‘स्केचर्स प्रफरेमेंस गोरन 5 चैलेंज’ लिया और यह खास जूते पहनकर ट्रेडमिल पर 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने की कोशिश की।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493