राजामौली हैं दिग्गज कथाकार : करण जौहर

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को एस.एस. राजामौली को उनके 44वें जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें ‘भारतीय सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ कहा।

करण ने राजामौली के निर्देशन में बनी बेहद सफल फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली-2 : द कन्कूलजन’ के हिंदी संस्करण का वितरण किया था।

करण ने ट्वीट किया, “भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक एस.एस. राजामौली को जन्मदिन की बहुत बधाई। दिग्गज कथाकार और उम्दा नजरिया।”

राजामौली के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली’ में प्रभाष, राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, रम्या कृष्णन और सत्याराज जैसे कलाकारों ने काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493