शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 78 अंक चढ़ा (राउंडअप)

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूती रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 77.52 अंकों की मजबूती के साथ 31,924.41 पर और निफ्टी 28.20 अंकों की मजबूती के साथ 10,016.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 63.93 अंकों की तेजी के साथ 31,910.82 पर खुला और 77.52 अंकों या 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 31,924.41 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,994.77 के ऊपरी और 31,896.90 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। तेजी वाले शेयरों में ल्यूपिन (2.00 फीसदी), एक्सिस बैंक(1.74 फीसदी), पॉवर ग्रिड (1.61 फीसदी), रिलायंस (1.52 फीसदी) और कोल इंडिया (1.44 फीसदी) प्रमुख रहे।

सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में हिंदुस्तान यूनीलीवर (0.98 फीसदी), आईसीआईसीआई (0.96 फीसदी), टाटा स्टील (0.93 फीसदी), आईटीसी (0.82 फीसदी) और सनफार्मा (0.50 फीसदी) रहे।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 101.55 अंकों की तेजी के साथ 15,935.68 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 159.47 अंकों की तेजी के साथ 16,892.50 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.95 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,013.70 पर खुला और 28.20 अंकों या 0.28 फीसदी की मजबूती के साथ 10,016.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,034.00 के ऊपरी और 10,002.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में केवल दो में गिरावट रही। तेजी वाले सेक्टरों में उपभोक्ता सेवाएं (0.98 फीसदी), ऊर्जा (0.86 फीसदी), बिजली (0.85 फीसदी), दूरसंचार (0.83 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.71 फीसदी) रहे।

गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (0.97 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.24 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,563 शेयरों में तेजी रही, वहीं 1,165 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 118 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493