कोच्चि, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अबेल रुइज के दो गोल के दम पर स्पेन ने भारत की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा अंडर-17 विश्व कप में मंगलवार को ग्रुप-डी मैच में नाइजर को 4-0 से हरा दिया।
रुइज ने मैच के 21वें और 41वें मिनट में गोल मारा।
उनके बाद पहले हाफ के इंजुरी टाइम में सीजर गेलाबर्ट ने गोल किया। मैच का चौथा गोल सर्जियो गोमेज ने 82वें मिनट में किया।
स्पेन के इस जीत के बाद दो मैचों में तीन अंक हो गए हैं। वह अपने अंतिम ग्रुप मैच में उत्तरी कोरिया से भिड़ेगा।
dharmpath.com dharmpath