देहरादून करेगा पहले रणजी ट्रॉफी मैच की मेजबानी

देहरादून, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पहाड़ों के बीच बसा देहरादून इस महीने के अंत में अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच की मेजबानी करेगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बाद मैच को मंजूरी दे दी है। यहां 24 से 27 अक्टूबर के बीच मैच खेला जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई टीम ने हाल ही में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा किया था और कुछ बदलावों को सुझाया।

बीसीसीआई ने सुझाव देते हुए कहा कि स्टेडियम की साइड स्क्रीन का साइज और बढ़ाया जाए।

यह मैच महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जाएगा। अधिकारी ने कहा कि जरूरी सुरक्षा इंतजामात पूरे कर लिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493