नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक बिक्री में सितंबर में 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसमें जगुआर लैंड रोवर की बिक्री भी शामिल है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
टाटा मोटर्स समूह के मुताबिक, उसकी वैश्विक थोक बिक्री बढ़कर 1,16,419 वाहन रही, जो कि साल 2016 के सितंबर की तुलना में 14 फीसदी अधिक है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, “टाटा मोटर्स के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा डेइवू रेंड के वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री में सितंबर में एक साल पहले के समान माह की तुलना में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और कुल 41,503 वाहनों की बिक्री हुई।”
समूह को सभी यात्री वाहनों की कुल वैश्विक थोक बिक्री में पिछले महीने 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और कुल 74,906 वाहनों की बिक्री हुई।
बयान में आगे कहा गया, “जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक थोक बिक्री 57,365 वाहनों की रही है, जिसमें से जगुआर की 17,284 वाहनों की बिक्री हुई और लैंड रोवर की 40,081 वाहनों की बिक्री हुई।”
dharmpath.com dharmpath