फ्रांस, पुर्तगाल ने विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

पेरिस, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने-अपने विश्व कप क्वालीफायर मैचों में जीत हासिल करने के साथ ही फ्रांस और पुर्तगाल ने अगले साल रूस में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप टूनार्मेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस ने जहां एक ओर मंगलवार रात खेले गए मैच में बेलारूस को 2-1 से मात दी, वहीं पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 2-1 से हराया।

फ्रांस ने स्टेड दे फ्रांस स्टेडियम में ग्रुप-ए में खेले गए क्वालीफायर मैच की अच्छी शुरुआत की। ग्रीजमैन की ओर से 27वें मिनट में किए गए गोल के दम पर फ्रांस ने अपना खाता खोला। इसके बाद 33वें मिनट नें गिरोउड की ओर से किए गोल से फ्रांस ने बढ़त ली।

बेलारूस के लिए सारोका ने 44वें मिनट में गोल किया। हालांकि, टीम की ओर से यह इस मैच में किया गया पहला और अंतिम गोल था।

दूसरे हाफ में फ्रांस ने बेलारूस को गोल करने का मौका नहीं दिया और न ही बेलारूस के अच्छे डिफेंस के कारण कोई गोल कर पाया, लेकिन पहले हाफ में ली गई बढ़त के दम पर फ्रांस ने अंत में 2-1 से जीत हासिल की।

इसके अलावा, एस्तादियो दा लुज में खेले गए एक अन्य मैच में स्विट्जरलैंड ने 41वें मिनट में गोल करने की कोशिश में बड़ी गलती की, जिसका फायदा पुर्तगाल को हुआ।

स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी जोउरोउ की ओर से अपने पाले में ही किए गए गोल के कारण पुर्तगाल का खाता खुल गया। इसके बाद दूसरे हाफ में सिल्वा ने पुर्तगाल के लिए गोल किया और इसके दम पर टीम ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493