अब नोएडा में करें दुनिया के पसंदीदा ज्वेलर जोयआलुक्कास शोरूम में शॉपिंग

नोएडा, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जोयआलुक्कास नोएडा के एकदम नए शोरूम में ज्वेलरी का विश्वस्तरीय अनुभव अपने ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। शानदार इंटीरियर वाला जोयआलुक्कास नोएडा सोने, हीरे, पोल्की, अर्ध-बहुमूल्य और बहुमूल्य रत्नों वाले दुनिया के बेहतरीन डिजाइन वाले ज्वेलरी खरीदारों के लिए पेश कर रहा है।

जोयआलुक्कास नोएडा का बुधवार को उद्घाटन किया गया है। यहां इस ब्रांड के सिग्नेचर कलेक्शन और पुरस्कार प्राप्त ग्राहक सेवा के साथ-साथ अनेक नई चीजें प्रस्तुत की गई हैं।

जोयआलुक्कास नोएडा शोरूम का भव्य उद्घाटन नोएडा आत्रेपन्यॉर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हान पी.डी. फ्रांसिस (डी.जी.एम. रिटेल) एवम पी.एस. सुनील (रिजनल मैनेजर-नॉर्थ जोन) ने किया। मौके पर स्थानित गणमान्य लोग, वीआईपी और जोयआलुक्कास समूह के मुख्य अधिकारी शामिल रहे।

इस अवसर पर जोयआलुक्कास समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री जोयआलुक्कास ने कहा कि, “नोएडा जोयआलुक्कास के लिए एक आकर्षक नया स्थान है। ये भारत के बेहतरीन शहरों में से एक है और बेशक भविष्य का शहर भी। यहां मौजूद रहते हुए और नोएडा के लोगों को ज्वेलरी की शॉपिंग का मजा देते हुए हमें खुशी हो रही है।”

जोयआलुक्कास नोएडा द्वारा ज्वेलरी के लाखों डिजाइन पेश किए जा रहे हैं, जिसमें पारंपरिक, जातीय समकालीन और अंतर्राष्ट्रीय प्रभावों की मिलीजुली झलक देखने को मिलती है। यहां सोने, हीरे, बहुमूल्य रत्नों, प्लेटिनम और मोतीयों की ज्वेलरी में प्रख्यात नामों के साथ-साथ जोयआलुक्कास ब्रांड की विशेष रेंज को दिखाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493