अक्षय, करण ने ‘केसरी’ के लिए हाथ मिलाया

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्मकार करण जौहर ने सारगढ़ी के युद्ध पर आधारित फिल्म ‘केसरी’ के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म के 2019 की होली पर रिलीज किए जाने की योजना है।

करण ने मंगलवार को ट्विटर पर इस फिल्म की जानकारी साझा की।

उन्होंने एक पोस्टर साझा करते हुए कहा, “अक्षय कुमार और करण जौहर भारत के सबसे साहसी युद्धों में से एक पर आधारित कहानी को प्रस्तुत करेंगे। अक्षय कुमार अभिनीत अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘केसरी’ 2019 की होली पर रिलीज होगी।”

करण ने तस्वीर के कैपशन में लिखा, “इस असाधारण और साहसी कहानी को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। अक्षय कुमार, ‘केसरी’ होली 2019।”

वहीं, अक्षय ने भी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “इस फिल्म को लेकर मैं निजी और भावात्मक रूप से बहुत उत्साहित हूं। केसरी 2019 की होली पर रिलीज हो रही है।”

फिल्म के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493