ओला ने 1.1 अरब डॉलर जुटाए

बेंगलुरू, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रमुख कैब एग्रीगेटर ओला ने बुधवार को कहा कि उसने अपने नवीनतम फंडिग राउंड में चीन की एक इंटरनेट कंपनी टेंसेंट होल्डिंग लि. की अगुवाई में विभिन्न वेंचर कंपनियों से 1.1 अरब का निवेश (7,150 करोड़ रुपये) जुटाने में सफलता पाई है।

कंपनी ने यहां एक बयान में कहा, “इस फंडिंग राउंड में हमारे निवेशक सॉफ्टबैंक और अन्य अमेरिकी निवेशकों ने भी भाग लिया।”

ओला इसके अलावा अतिरिक्त एक अरब जुटाने के लिए अपने वर्तमान और नए निवेशकों से बातचीत कर रही है।

ओला देश भर के 110 शहरों में अपने राइड शेयरिंग प्लेटफार्म पर कारें, ऑटो रिक्शे, बाइक्स और कनेक्टेड कार प्लेटफार्म वाले वाहन उपलब्ध कराती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493