पेटीएम गोल्ड की खरीद पर 3 फीसदी अतिरिक्त सोना का ऑफर

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेटीएम इस दिवाली ‘दिवाली गोल्ड सेल’ लेकर आई है, जिसमें ग्राहक धनतेरस पर गोल्डफेस्ट प्रोमो कोड का प्रयोग करके कम से कम 10,000 रुपये की खरीदारी पर 3 फीसदी अतिरिक्त पेटीएम गोल्ड पा सकते हैं। कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि पेटीएम गोल्ड फ्लेक्सिबिलिटी, सुरक्षा और पारदर्शिता प्रस्तुत करता है, जिससे यह बचत के पसंदीदा विकल्प के रूप में उभर रहा है। चूंकि अब ज्यादा से ज्यादा नए ग्राहक 1 रुपया तक की छोटी रकम में शुद्ध सोना खरीदने व उसे संग्रहित करने की सहूलियत को समझ रहे हैं, इसलिए कंपनी अब इस माह धनतेरस व दिवाली के दौरान पेटीएम गोल्ड बिक्री में 5 गुना वृद्धि की उम्मीद कर रही है।

उपभोक्ता पेटीएम गोल्ड में भारत की एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त रिफाइनरी एमएमटीसी-पीएएमपी से 1 रुपया की कम कीमत में 24के 999.9 शुद्ध सोना खरीद सकते हैं और इसे सुरक्षित, 100 फीसदी बीमाकृत लॉकर्स में मुफ्त में संग्रहित कर सकते हैं। ग्राहक लाइव मार्केट की कीमत पर अपना सोना एमएमटीसी-पीएएमपी को बेच सकते हैं या सोने के सिक्कों के रूप में इसकी डिलिवरी अपने घर पर पा सकते हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493