फीफा यू-17 विश्व कप : इंग्लैंड का नॉकआउट में प्रवेश (लीड-1)

कोलकाता, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दूसरे हाफ में सात मिनट के अंतराल में डिएगो लियानेज द्वारा किए गए दो गोल मंगलवार को मैक्सिको को फीफा अंडर-17 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ हार से नहीं बचा सके।

इंग्लैंड ने मैक्सिको को 3-2 से मात देते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया।

इंग्लैंड के लिए रिहान ब्रूव्सटर ने 39वें मिनट में, फिलिप फोडेन ने 48वें मिनट में और जाडोन सांचो ने 55वें मिनट में गोल किए। मैक्सिको के लिए दोनों गोल डिएगो लाएनेज ने किए।

इंग्लैंड अब ग्रुप-एफ में दो मैचों में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। वह अब अपने तीसरे और आखिरी ग्रुप मैच में शनिवार को ईराक से भिड़ेगा।

मैक्सिको अपनी रणनीति को अच्छी तरह लागू कर रही थी और उसने चिली के खिलाफ विजयी गोल दागने वाले सांचो को बांधे रखा था।

इस बीच इंग्लैंड को फ्री किक मिली और ब्रूव्सटर ने गेंद को नेट में डालते हुए अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में इंग्लैंड 1-0 से आगे थी।

दूसरे हाफ में आने के तीन मिनट बाद ही इंग्लैंड ने अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। सांचो ने गोमेज के साथ मैक्सिको के दो डिफेंडरों को छकाते हुए शानदार पास दिया। इसी समय डी के पास फोडेन खड़े थे जिन्होंने गोलपोस्ट में गेंद को डाला और स्कोर 2-0 कर दिया।

कुछ ही देर बाद इंग्लैंड को पेनाल्टी मिली और सांचो ने गोल करते हुए अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।

मैक्सिको ने हालांकि वापसी की लाएनेज ने सात मिनट के भीतर ही अपनी टीम को 3-2 के स्कोर पर ला दिया। मैच ड्रॉ के करीब लग रहा था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493