‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3’ की पहली शूटिंग पूरी

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। संजय दत्त की फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ की पहली शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के बीकानेर में चल रही थी।

फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ने मंगलवार की रात को ट्वीट किया, “हमने बीकानेर में ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ की पहली शूटिंग पूरी की।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं संजय दत्त के साथ पहली बार काम कर रहा हूं। वह कमाल के इंसान हैं।”

‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ की पहली फिल्म 2011 में रीलीज हुई थी, जिसमें जिमी शेरगिल, माही गिल और रणदीप हुड्डा थे।

यह फिल्म उत्तर प्रदेश के एक शाही परिवार के आसपास घूमती है। इस फिल्म का दूसरा भाग ‘साहेब, बिवी और गैंगस्टर रिटर्न’ 2013 में बनाई गई थी।

फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ में दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली भी नजर आएंगी। वह संजय दत्त की मां का किरदार निभा रहीं है। अभिनेता कबीर बेदी कथित तौर पर फिल्म में संजय के पिता का किरदार निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493