शरीफ के बेटों को 30 दिन में अदालत में पेश होने का निर्देश

इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटों को अदालत में उपस्थित होने के लिए 30 दिन का समय दिया है। अगर वह इस अवधि में उपस्थित नहीं होते हैं तो उन्हें अपराधी घोषित कर दिया जाएगा और उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, हुसैन और हसन ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की कार्यवाही में शामिल न होने का निर्णय लिया था।

ब्यूरो अधिकारियों ने बुधवार को लाहौर में शरीफ परिवार के घर के बाहर नोटिस की प्रतियां चिपकाईं।

ब्यूरो के एक अभियोजक ने ‘डॉन’ को बताया, “शरीफ के बेटे अगर अदालत में पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ वारंट जारी करने की प्रक्रिया 30 दिनों की अवधि के पूरा (10 नवंबर) होने के बाद शुरू हो जाएगी।”

अदालत ने सोमवार को ब्यूरो को पूर्व प्रधानमंत्री के बेटों को अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था, क्योंकि वह लंदन में फ्लैट्स और विदेश में कंपनियों संबंधी भ्रष्टाचार मामलों में चली अदालती कार्रवाई में लगातार अनुपस्थित रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493