मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ 2017-18 की दूसरी तिमाही में 25 फीसदी बढ़ा है।
बैंक का शुद्ध लाभ इस तिमाही की समीक्षाधीन अवधि में बढ़कर 880.1 करोड़ रुपये रहा है, जबकि बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 704.26 करोड़ रुपये था।
बैंक की कुल आय दूसरी तिमाही में 21 फीसदी बढ़कर 5.395.92 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समीक्षाधीन अवधि में यह 4,456.15 करोड़ रुपये रही थी।
dharmpath.com dharmpath