गोल्फ : सीआईएमबी क्लासिक के पहले दिन लाहिरी को आठवां स्थान

कुआलालम्पुर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी अर्निबान लाहिड़ी ने सीआईएमबी क्लासिक टूर्नामेंट के पहले दिन गुरुवार का अंत आठवें स्थान के साथ किया।

कुआलालम्पुर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी अर्निबान लाहिड़ी ने सीआईएमबी क्लासिक टूर्नामेंट के पहले दिन गुरुवार का अंत आठवें स्थान के साथ किया।

लाहिरी ने पहले दिन पांच अंडर 67 का स्कोर किया।

भारतीय खिलाड़ी ने दिन के खेल में छह बर्डी और एक बोगी लगाते हुए थाइलैंड के पाचारा खोंगबाटमाई, अमेरिका के ब्रेंडन स्टीले, डेविस लव तृतीय, स्पेन के राफा केब्रेरा और दक्षिण कोरिया के सुंग कांग के साथ संयुक्त रूप से आठवां स्थान हासिल किया।

पहले स्थान पर आस्ट्रेलिया के कैमरून स्मिथ हैं। स्मिथ ने पहले दिन 64 का स्कोर किया। दूसरा स्थान थाइलैंड के पूम साक्सेनसिन को मिला जिन्होंने 65 का स्कोर किया। उनके साथ अमेरिका के ब्रेडले कीगन और जेंडर स्काउफेले संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

दिन का खेल खत्म होने के बाद लाहिड़ी ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं निराश हूं। मेरा मानना है कि मैं दो-तीन शॉट्स और करीब पहुंच सकता था, लेकिन यह अच्छा स्कोर है और अब मुझे यहां से आगे बढ़ना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493