रूस और पुर्तगाल से दोस्ताना मैच खेलेगा स्पेन

मेड्रिड, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस में 2018 में होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए स्पेन पुर्तगाल और रूस से अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, खेल अखबार डायरियो एएस ने बुधवार को इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा है कि स्पेन 10 नवंबर को हाल ही में खुले ऐटलेटिको मेड्रिड के वांडा मेट्रोपोलिटन स्टेडियम में पुर्तगाल से भिड़ेगा इसके बाद वह सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के खिलाफ भी खेलेगा।

स्पेन ने इससे पहले विदेशी धरती पर रूस का समाना 1971 में किया था। उस समय रूस सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था।

स्पेन ने 6 अक्टूबर को अल्बानिया को 3-0 से हराकर 2018 विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने अपने क्वालीफायर अभियान का अंत सोमवार को इजराइल पर 1-0 की जीत के साथ किया था। वह ग्रुप जी में 10 मैचों में 9 जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493