गाजा, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘हमास’ के नेता ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि मिस्र की मध्यस्थता में पहले चरण की वार्ता के बाद वह अपने प्रतिद्वंद्वी गुट ‘फतह’ के साथ सुलह समझौते के करीब पहुंच गया है।
एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों फिलिस्तीनी धड़े मिस्र के केंद्रीय खुफिया मुख्यालय में दो सप्ताह पहले शुरू हुई सुलह वार्ता के बाद समझौते पर पहुंचे।
हमास नेता इस्माइल हानियाह ने एक बयान में अन्य जानकारी उपलब्ध कराए बिना सुलह समझौता होने की जानकारी दी।
फिलीस्तीनी सूत्रों के हवाले से इजरायली रेडियो स्टेशन कान की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने नागरिक प्रशासन एवं गृह सुरक्षा के बारे में चर्चा की।
कान के अनुसार, वार्ता के अगले चरण में दोनों तरफ से हथियार त्यागने, हमास के सैन्य इकाई, इज्ज अद-दीन अल-कस्साम ब्रिगेड के मुद्दे पर चर्चा होगी।
हमास ने बयान जारी कर कहा कि समझौते की विस्तृत जानकारी बाद में उजागर की जाएगी।
पहले चरण की वार्ता का उद्देश्य एक तंत्र की स्थापना करने का है जिसके अंतर्गत कुछ वर्षो में शांति समझौते पर पहुंचा जा सकेगा।
समझौते के बावजूद ऐसे कई सारे मुद्दे हैं जिसे सुलझाया जाना चाहिए जिसमें इज्ज अद-दीन अल-कस्साम ब्रिगेड के 25,000 सदस्यों के भविष्य का फैसला भी शामिल है।
इजराल सरकार हमास को आतंकवादी संगठन मानती है और इसे समाप्त करने की मांग करती है।
dharmpath.com dharmpath