दिवंगत माता-पिता से सलाह लेते हैं सिमोन कॉवेल

लंदन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिमोन कॉवेल ने बताया कि जब भी उन्हें कोई मुश्किल निर्णय लेना होता है तो वह अपने दिवंगत माता-पिता से सलाह लेते हैं।

लंदन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिमोन कॉवेल ने बताया कि जब भी उन्हें कोई मुश्किल निर्णय लेना होता है तो वह अपने दिवंगत माता-पिता से सलाह लेते हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, उनके पिता एरिक का निधन वर्ष 1999 में हुआ था और उनकी मां वर्ष 2015 में चल बसी थीं। लेकिन वह मन ही मन अब भी उनसे बात करते हैं। जब भी उन्हें प्रेरणा लेनी होती है तो उन्हीं से लेते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वे उनका उचित मार्गदर्शन करेंगे।

कॉवेल ने कहा, “मैं अब भी मन ही मन अपने माता-पिता से बात करता हूं। अगर कोई मुझे कठिन निर्णय लेना होता है या मैं किसी संघर्ष से जूझ रहा होता हूं तो मैं उन्हीं से सलाह लेता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं उनसे मन ही मन बात करता हूं और मुझे पता होता है कि मेरे प्रश्न का जवाब क्या होगा। यह सबसे अजीब बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493