लॉस एंजेलिस, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियेलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां ने कथित तौर पर अपने पति और रैपर कान्ये वेस्ट से अपने तीसरे बच्चे के आने से पूर्व सख्त ‘डैडी डाइट’ का पालन करने के लिए कहा है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, मई में मैक्सिको की अपनी यात्रा की तस्वीरें सामने आने के बाद किम ‘असुरक्षित’ महसूस कर रही थीं लेकिन अपने सही आकार में आने के बाद वह बेहतर महसूस कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, किम चाहती हैं कि वेस्ट भी ऐसा ही करें।
किम ने अपने पति को कड़ा व्यायाम करने और सही डाइट अपनाने के निर्देश दिए हैं।
सूत्र ने समाचार पत्र ‘द सन’ से कहा, “वह चाहती हैं कि कान्ये ऊर्जावान महसूस करें। इसलिए उन्होंने वेस्ट को ‘डैडी डाइट’ पर रहने को कहा है, जिसके तहत उन्हें सप्ताह में तीन बार व्यायाम करना है और छह सप्ताह के भीतर इसे बढ़ाकर सप्ताह में पांच बार करना है।”
उन्होंने कहा, “क्रिसमस तक उनके सिक्स पैक होंगे। किम उन (कान्ये) पर अतिरिक्त दवाब नहीं डालना चाहतीं, लेकिन वह चाहती हैं कि वह तीन बच्चों के पिता बनने की चुनौतियां उठाने के दौरान अच्छा महसूस करें।”
वर्तमान में दोनों की एक बेटी और एक बेटा है।
dharmpath.com dharmpath