एरेना ने अमेरिकी फुटबाल टीम के कोच पद से इस्तीफा दिया

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी पुरुष फुटबाल टीम के कोच ब्रूस एरेना ने अपना पद छोड़ दिया है। एरेना ने अमेरिका टीम के 2018 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के बाद पदत्याग किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एरेना के हवाले से लिखा है, “मैंने जब बीते साल नवम्बर में पदग्रहण किया था, तब मुझे पता था कि यह एक महान चुनौती होगी। हमने बीते 11 महीने में काफी मेहनत की लेकिन हम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता। मैंने अपना काम ठीक से नहीं किया।”

अमेरिकी टीम को रिजनल क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के अंतिम राउंड में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाथों 1-2 से हार मिली थी और इस हार ने उसे रूस में अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप से दूर कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493