स्टटगार्ट (जर्मनी), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस साल प्रोमोशन पाकर जर्मन लीग में जगह पाने वाले क्लब स्टटगार्ट ने शुक्रवार को खेले गए लीग मुकाबले में कोलोन को 2-1 से हरा दिया।
कोलोन को अब तक इस सीजन में जीत नहीं मिल सकी है जबकि स्टटगार्ट ने इंजुरी टाइम में चाडराक ओकोलो के गोल की मदद से अपने घर में अहम जीत के साथ पूरे तीन अंक हासिल किए।
इस जीत ने स्टटगार्ट को जर्मन टॉप डिवीजन की तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा दिया है। कोलोन अभी भी अंतिम स्थान पर कायम है।
dharmpath.com dharmpath