पाकिस्तान : विस्फोट में 4 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी कबायली इलाके कुर्रम एजेंसी में रविवार को सेना की एक जांच चौकी के पास हुए, विस्फोटों में चार सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

इस्लामाबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी कबायली इलाके कुर्रम एजेंसी में रविवार को सेना की एक जांच चौकी के पास हुए, विस्फोटों में चार सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

‘डॉन’ के मुताबिक, पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित अर्ध-स्वायत्त कुर्रम एजेंसी में जांच चौकी के पास कथित रूप से तीन बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुए।

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों को ढूंढ़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी भी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह विस्फोट पाकिस्तानी सेना द्वारा एजेंसी में एक कनाडाई-अमेरिकी परिवार को तालिबान के चंगुल से छुड़ाने के महज कुछ दिनों बाद हुआ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493