मैट डेमन ने सीक्वेल बनाने की चुनौतीयों का खुलासा किया

लॉस एंजेलिस, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। पांच बॉर्न फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता मैट डेमन का कहना है कि सीक्वल बनाना चुनौतीपूर्ण है।

डेमन ने कहा, “जिस तरह का सीक्वल लोग देखना चाहते हैं, उसे बनाना चुनौतीपूर्ण है। आपको यह जानना होगा कि फ्रेंचाइजी के पहले भाग में कौन-सी ऐसी चीज थी, जिसे लोगों ने पसंद किया और आप उन्हें एक ऐसी फिल्म बनाकर दीजिए कि उन्हें लगे कि उन्होंने जो देखने के लिए पैसे खर्च किए हैं, वह उन्हें देखने को मिला है, लेकिन चीजों को इतना ना दोहराएं कि उन्हें लगे कि वे ये सारी चीजें पहले ही देख चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “और इसलिए देखी जा चुकीं और नई चीजों का मिश्रण तैयार करने में संतुलन बिठाना कठिन काम है। मुझे लगता है कि आप सीक्वल इसीलिए देखते हैं कि वह पहले की तरह नहीं है। मुझे लगता है कि ऐसा करना मुश्किल है।”

यही वजह है कि पॉल ग्रीनग्रास द्वारा निर्देशित ‘जेसन बोर्न’ की टीम न केवल इस पर बातचीत कर रही है कि बोर्न के साथ क्या हुआ, बल्कि इसे व्यावहारिक स्तर पर, दर्शकों को संतुष्ट करने, इस कहानी का अगला अध्याय योग्य बनाने पर विचार कर रही है।

‘जेसन बोर्न’ 16 अक्टूबर को सोनी पिक्स पर प्रसारित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493