‘भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो’

सुभाष के झा

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि वह भले ही यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उपस्थित ना हुए हों, लेकिन वह ‘भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो’ के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।

राजनीतिक गलियारों में शत्रुघ्न सिन्हा के इस कार्यक्रम से दूरी बनाने को लेकर चर्चाएं हैं। लेकिन इस पर उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो, हमारे प्रिय प्रधानमंत्री के लिए हमेशा मौजूद हूं। दरअसल मुझे इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण थोड़ी देर से मिला।”

शत्रुघ्न को शनिवार के कार्यक्रम का निमंत्रण शुक्रवार को रात 10 बजे मिला था।

निमंत्रण देरी से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, ” चाहे मैं वहां था या नहीं, लेकिन मोदीजी और नीतीश कुमारजी (बिहार) को एक मंच पर देखने की मेरी इच्छाप आखिरकार पूरी हो गई। मैं काफी समय से यही देखने के लिए उत्सुक था। मैं केवल यही उम्मीद करता हूं कि उनके बीच यह सौहार्द लंबे समय तक कायम रहे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493