संगीत कार्यक्रम में आशा भोसले का भव्य स्वागत

अहमदाबाद, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज गायिका आशा भोसले यहां ‘छोटी सी आशा’ नामक संगीत कार्यक्रम में अपने स्वागत से अभिभूत हो उठीं।

आशा भोसले ने गुजरात में शुक्रवार रात गायक जावेद अली के साथ प्रस्तुति दी।

उन्होंने रविवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें सभी दर्शक अपने-अपने मोबाइल से रोशनी करते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ आशा भोसले ने लिखा, “आई लव यू अहमदाबाद। दर्शकों ने अपना फोन ऑन करके स्टारी वेलकम किया। धन्यवाद।”

अली ने भी कार्यक्रम से कुछ तस्वीरें और एक वीडियो साझा की।

सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को ‘चुरा लिया’, ‘जरा सा झूम लूं मैं’ और ‘प्यार करने वाले’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493